Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह, ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया, जहां विधि-विधान से माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता पंडालों में देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पंडालों में प्रतिमाओं की कलात्मक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूजा समितियों द्वारा प्रसाद वितरण एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के कारण पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूजा के माध्यम से समाज में शिक्षा, संस्कार और ज्ञान के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button