सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हाता की ओर से दुर्गा महोत्सव की तैयारी शुरू, सोमवार को भग्य पंडाल निर्माण हेतु किया गया,भूमि पूजन ।
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पुजा समिति हाता के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पुजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाएगा।

सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हाता की ओर से दुर्गा महोत्सव की तैयारी शुरू, सोमवार को भग्य पंडाल निर्माण हेतु किया गया,भूमि पूजन ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पुजा समिति हाता के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पुजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाएगा। समिति के द्वारा सोमवार गणेश चतुर्थी के दिन मां दुर्गा की भग्य पुजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया । इस दौरान समिति के सदस्यों के उपस्थिति में पुरोहित दिलीप पंडा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया ।

मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज राम एवं सचिव सुब्रत कुमार दे ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का पंडाल एक काल्पनिक स्वरूप देते हुए महावीर टेंट के द्वारा 3.50 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके अलावे विद्युत सज्जा प्रकाश डेकोरेटर के द्वारा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी सप्तमी से लेकर विजया दशमी तक प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दुर्गा मां की भोग वितरण कमिटी द्वारा किया जाएगा । भूमि पूजन के दौरान कमिटी के कृष्ना गोप,आनन्द पाल,उपेंद्र नाथ सरदार,सुदीप दे,गणेश सरदार,बोदीनाथ पाल,सोमनाथ पाल,संजय विश्वास, बीरेंद्र सिंह,नरेंद्र कर,कैलाश पात्र,बाप्पा सरकार आदि उपस्थित रहे।



