शारदीय नवरात्र को लेकर काली मंदिर में हुआ बैठक , धूमधाम से पूजा मनाने का लिया संकल्प
दक्षिणी शिवपुरी स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ ( काली मंदिर) में होने वाले शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर आम बैठक बुलाई गई

शारदीय नवरात्र को लेकर काली मंदिर में हुआ बैठक , धूमधाम से पूजा मनाने का लिया संकल्प
हजारीबाग : दक्षिणी शिवपुरी स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ ( काली मंदिर) में होने वाले शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर आम बैठक बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता काली पूजा समिति अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने किया वहीं बैठक का संचालन समाजसेवी प्रशांत कुमार प्रधान ने किया

बैठक में सर्व सम्मति से देवेंद्र कुमार धरमा को अध्यक्ष , राजीव प्रताप को उपाध्यक्ष , संजीव कुमार को महासचिव, अमित कुमार को सचिव , मंटू सिन्हा को कोषाध्यक्ष , चीकू कुमार को सह कोषाध्यक्ष , किशोर कुमार को संगठन मंत्री , आचार्य जगदीश दास, संजीव सिन्हा एवं शशि भारती को पूजा प्रभारी , यातायात व्यवस्था प्रभारी मुकेश सिंह ( भोला ) को बनाया गया वहीं पूजा समिति का संरक्षक डॉ प्रदीप कुमार प्रधान, मोहर दास, शंभू प्रसाद सिन्हा को बनाया गया l
शारदीय नवरात्र की पूजा की तैयारियों को लेकर डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने कहा कि दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ (दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर) में होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान में समस्त शिवपुरी निवासी अपना सहयोग देते हैं और हम सभी शिवपुरीवासी हर त्यौहार को सामूहिक रूप से एक वृहद परिवार के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाते हैं आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली मंदिर में विद्युत सज्जा के साथ साथ फूलों से सजाया जाएगा l
बैठक में मोहर दास, शंभू प्रसाद सिन्हा, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, आचार्य जगदीश दास, अमर कुमार सिन्हा, निशांत कुमार प्रधान, सतीश ठाकुर, किशोर सिन्हा, मुकेश सिंह ,संजीव सिन्हा, अमित रंजन , राजीव रंजन सिन्हा, संजय वर्मा , अमरेश कुमार सिंह, संदीप सौरभ , अभिनय कुमार, अभिजीत कुमार सिन्हा , सहित शिवपुरी के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे l



