Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शहीद कामरेड गुरुदास चटर्जी जी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

निरसा मुगमा माले कार्यालय में वीर शहीद कामरेड गुरुदास चटर्जी जी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

शहीद कामरेड गुरुदास चटर्जी जी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

झारखंड संवादाता मलय गोप

निरसा : मुगमा माले कार्यालय में वीर शहीद कामरेड गुरुदास चटर्जी जी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निरसा के विधायक, माननीय अरूप चटर्जी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। उन्होंने शहीद गुरुदास चटर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

विधायक अरूप चटर्जी जी ने सभा को संबोधित करते हुए मेरे पिता सह पूर्व विधायक बीर शहीदे गुरुदास चटर्जी जी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीद गुरुदास चटर्जी जी ने हमेशा गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Back to top button