Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पुण्यतिथि पर सीहोडीह में 500 कंबलों का वितरण

सिहोडीह स्थित समाजसेवी मनदीप शर्मा के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सामाजिक सेवा के भाव के साथ मनाई गई।

स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पुण्यतिथि पर सीहोडीह में 500 कंबलों का वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सिहोडीह स्थित समाजसेवी मनदीप शर्मा के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सामाजिक सेवा के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच 500 कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय यमुना मिस्त्री को श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। इसके पश्चात उनके पुत्र संदीप शर्मा एवं कनिष्ठ पुत्र समाजसेवी मनजीत शर्मा के नेतृत्व में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्वर्गीय यमुना मिस्त्री एक सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्ति थे। आज उनके पुत्रों द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं, यह निश्चित रूप से उन्हें परलोक में गौरवान्वित करता होगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता के प्रति इसी तरह श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।

कार्यक्रम में शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, हसनैन, गोपाल शर्मा, राजेश प्रजापति, अशोक राम, राजेश कुमार वर्मा ‘मृदुल’, श्याम कुमार, योगेश्वर जी, विनोद वर्मा, छोटे लाल यादव, चुनमुन राम, रविंद्र शर्मा, अमन यादव, रौनक, रोनित शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, भुनेश्वर चौधरी, संजय चौधरी, पुनीत चौधरी, प्रदीप कुमार टिंकू, शशि पाठक, ढालो दास, विकास, शुक्लेश जी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button