शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवक युवतियों को भ्रमण पर मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर भेजा गया
20 युवक युवतियों को भ्रमण पर मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर भेजा गया

शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवक युवतियों को भ्रमण पर मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर भेजा गया
गिरीडीह:मनोज कुमार
गिरिडीह : शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवक युवतियों को भ्रमण पर मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर भेजा गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ 7 वीं वाहिनी के अधिकारी कपिंग गिल, कमांडेंट राजेश्वर सिंह यादव, द्वितीय कमान अधिकारी सिद्धार्थ, उप कमांडेंट आलोक रंजन , सूबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकुर समेत बटालियन के जवान मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित युवक युवतियों को पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान हरी झंडी दिखाकर यहां से सभी को भोपाल के लिए रवाना किया गया।

बताया गया कि हर साल की भाँति इस साल भी गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14वीं जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2006 से लेकर अब तक नेहरू युवा केन्द्र संगठन तथा 7 वीं वाहिनी ने मिलकर अब तक कुल 13 जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास गतिविधियों, कौशल विकास, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में हो रही तकनीकी और औद्योगिक उन्नति को आपके समक्ष उजागर करना है।

साथ ही उनकी समृद्धि पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना एवं उन राज्यों के वेशभूषा संस्कृति एवं बोलचाल, रहन-सहन इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित कर आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाना है।



