शराब लदे पिकअप वाहन जप्त दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब जप्त l
गिरिडीह हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शराब लदे पिकअप वाहन जप्त दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब जप्त l
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि बरबावाद इलाके के आसपास अवैध शराब के परिवहन की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और इलाके में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान वाहन संख्या WB23C7405 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 15 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मानिकबाद निवासी कृष्णा साव और हेमलाल साव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



