Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा।

हाता में निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अंचलाधिकारी निकिता बाला और प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के साथ विस्तृत बैठक की।

विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

हाता में निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अंचलाधिकारी निकिता बाला और प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी 14 मई से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा किया जाए।

बैठक के बाद विधायक ने घंटों तक प्रखंड मुख्यालय में बैठकर दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जमीन, राशन, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है और वे हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, उसे निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ व्यवहार करें।

अपनी समस्याओं के समाधान के बाद कई ग्रामीण भावुक हो उठे और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— “बेटा हो तो तुम्हारे जैसा।” ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से विधायक स्वयं बैठकर उनकी बातें सुनते हैं और त्वरित समाधान कराते हैं, वह आज के समय में दुर्लभ है।

Related Articles

Back to top button