Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कोवाली थाना पहुंचकर फर्जी वंशावली बनाने के आरोप में , केश दर्ज करने का किया मांग।

पोटका गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम का फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला अब तूल पकड़ लिया है।

मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कोवाली थाना पहुंचकर फर्जी वंशावली बनाने के आरोप में , केश दर्ज करने का किया मांग।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम का फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधि मंडल कौवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव से मिलकर केस दर्ज करने का मांग की ओर इस मामले में अब तक प्रगति का जानकारी ली।

थाना स्तर से अब तक इस मामले पर शुन्य प्रगति से संघ के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई तथा इस मामले पर प्रगति का जानकारी लिया। थाना द्वारा अबतक इस मामले में जीरो प्रगति से, संघ के प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है। मुखिया संघ का आरोप है कि आवेदन देने के नौवे दिन तक भी अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इस संबंध में मुखिया संघ तीन बार कौवाली थाना जाकर थाना प्रभारी से मिला। लेकिन जबाब से संघ प्रतिनिधि संतुष्ट नही हुआ। विगत 13 अगस्त को थाना में प्राथमिकी दर्ज हेतु शिकायत पत्र दिया गया था। नौ दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नही हुआ। वही मुखिया संघ पोटका ने निर्णय लिया कि दो दिनों के अंदर यदि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नही होता है

तो सोमवार को पोटका प्रखंड मुखिया संघ वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं आरक्षी अधीक्षक,, ग्रामीण,, से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा तथा कार्रवाई के लिए मांग करेगा। इस मौके पर कई पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button