Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार के सवाल पर सरकार का जवाब – जेएलएसपीएस कर्मियो के लिए संशोधित नियमावली जल्द होगी लागू।

पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कर्मियों के हितों का मुद्दा मजबूती से उठाया।

विधायक संजीव सरदार के सवाल पर सरकार का जवाब – जेएलएसपीएस कर्मियो के लिए संशोधित नियमावली जल्द होगी लागू।

अभिजीत सेन।

रांची —-

पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कर्मियों के हितों का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने राज्य में कार्यरत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मियों के लिए नई मानव संसाधन नियमावली लागू करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित हो रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के “संशोधित मॉडल मानव संसाधन नियमावली 2024” को लागू करने की प्रक्रिया जारी है और इस दिशा में शासी निकाय से आवश्यक सहमति मिल चुकी है।

यदि यह नियमावली लागू होती है तो ग्रामीण आजीविका कर्मियों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिल सकते हैं, जिनमें सेवा शर्तों की स्पष्टता, वेतन एवं भत्तों में सुधार, पदोन्नति के बेहतर अवसर, नौकरी की स्थिरता और कार्य के अनुरूप अधिकारों का संरक्षण शामिल है। इससे हजारों कर्मियों की कार्य स्थिति मजबूत होगी।

विधायक संजीव सरदार के इस पहल से कर्मियों में नई वउम्मीद जगी है। क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना हो रही है और अब उन्हें उम्मीद जगी है कि सरकार जल्द ही इस नियमावली को लागू कर कर्मियों को राहत प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button