Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी पर भड़के छात्र, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा ज्ञापन l

गिरिडीह में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आक्रोश देखने को मिला।

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी पर भड़के छात्र, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा ज्ञापन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। झारखंड छात्र मोर्चा के नेतृत्व में आर.के. महिला कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का आरोप है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद कई मेधावी विद्यार्थियों को थ्योरी परीक्षा में मात्र 5 से 6 अंक देकर फेल कर दिया गया है। छात्रों ने इसे परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच और पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन की मांग की।

झारखंड छात्र मोर्चा के छात्र नेताओं अभय कुमार और विशाल झा ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द उचित कार्रवाई और आवश्यक सुधार कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं झारखंड छात्र मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित

Related Articles

Back to top button