चलकुशा में बिजली की लचर व्यवस्था के विरोध में निकाला गया जनाक्रोश रैली व किया गया धरना प्रदर्शन।
हजारीबाग/चलकुशा। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और बिजली कटौती से नाराज लोगों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर देखने को मिला।

चलकुशा में बिजली की लचर व्यवस्था के विरोध में निकाला गया जनाक्रोश रैली व किया गया धरना प्रदर्शन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और बिजली कटौती से नाराज लोगों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलकुशा प्रखंड मुख्यालय गेट से बिजली पावर हाउस तक जन आक्रोश रैली निकाली।

इसके बाद पावर हाउस के मुख्य द्वार के सामने जिला परिषद सदस्य सविता सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली की लचर व्यवस्था और लगातार हो रही कटौती से परेशान हैं। विभाग को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करते हुए क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध करानी होगी।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो फिलहाल चलकुशा पावर हाउस के समक्ष किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद अगला आंदोलन हजारीबाग स्थित जीएम कार्यालय के समक्ष किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। धरना स्थल पर बिजली विभाग के जेई अभिशेष आनंद पहुंचकर सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया
धरना-प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि लखन साव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया कुमार अंशु, सुखदेव यादव, सीताराम पंडित, केदार यादव,रामदेव यादव, सुबोध चौधरी, उमेश ठाकुर, उमेश साव, बाबूलाल यादव, मुन्ना यादव, बसंत पांडेय, दिनेश मालाकार, शमीम अंसारी, नईम अंसारी, परवेज आलम, अशोक दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



