Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विकसित भारत के निर्माण में बिहार निभाएगा अग्रणी भूमिका : राम कृपाल यादव

वेलकम रिजॉर्ट, अमनपुर, नौबतपुर (पिपलावा) में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है।

विकसित भारत के निर्माण में बिहार निभाएगा अग्रणी भूमिका : राम कृपाल यादव

नौबतपुर (पिपलावा), पटना : वेलकम रिजॉर्ट, अमनपुर, नौबतपुर (पिपलावा) में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर हाल के दिनों में दरभंगा, सारण, फतुहा और सीतामढ़ी सहित विभिन्न जिलों के भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से अनुभव हुआ कि जनता देश में हुए सकारात्मक बदलाव को महसूस कर रही है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों को “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” बताते हुए कहा कि पारदर्शी शासन, आधारभूत संरचना के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने देश को नई दिशा दी है।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि तथा हर घर जल जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया है। वहीं डिजिटल इंडिया, UPI, स्टार्टअप और नवाचार आधारित पहलों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

सहकारिता विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग किसानों, पैक्सों और उत्पादक समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। VEGFED के माध्यम से पूरे बिहार में सुधा की तर्ज पर सब्जी आउटलेट्स का नेटवर्क विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारी क्षेत्र में नई चीनी मिलों की स्थापना हेतु प्राथमिक सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के लिए भी विभाग द्वारा समितियों के साथ समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि “विकसित बिहार का मार्ग ही विकसित भारत की ओर जाता है।” बिहार की युवा शक्ति, कृषि संसाधन, सहकारिता आंदोलन और उद्यमशीलता विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सरकार, संगठन और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button