वार्ड 22 के विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने उपायुक्त से किया भेंट l
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद मिताली रश्मि , समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान ने वार्ड क्षेत्र के अत्यंत पिछड़े मोहल्ले डोकोटांड एवं दक्षिणी शिवपुरी शिव मंदिर स्थित छठ घाट के नवनिर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की l

वार्ड 22 के विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने उपायुक्त से किया भेंट l
हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद मिताली रश्मि , समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान ने वार्ड क्षेत्र के अत्यंत पिछड़े मोहल्ले डोकोटांड एवं दक्षिणी शिवपुरी शिव मंदिर स्थित छठ घाट के नवनिर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा है की वार्ड नंबर 22 में स्थित डोकोटांड में बुनियादी सुविधा ना के बराबर है इस मुहल्ले में करीब 150 घर है जहाँ लगभग 250 परिवार रहते हैं इस मुहल्ले के लोग 2 चापाकल और एक जर्जर कुएं पर आश्रित हैं

जिससे पेयजल की समस्या आम तौर पर देखी जा सकती है अधिकांश लोगों के घर जर्जर अवस्था में है और बिजली की तार और पोल भी दयनीय स्थिति में है आगे उन्होंने दक्षिणी शिवपुरी स्थित शिव मंदिर के समीप छठ घाट के ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि शिवपुरी मुहल्ले के सैकड़ों परिवार इस छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व पर अस्ताचल गामी , उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं और धूम धाम से छठ का त्यौहार मनाते हैं जो पिछले कई वर्षों से नालियों के गंदे पानी और बदहाल छठ घाट के चलते कम हो रहा है l
वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने छठ घाट के नवनिर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर उपायुक्त से मांग किया उन्होंने बताया की दक्षिणी शिवपुरी का नाला आए दिन अतिक्रमण के कारण संकीर्ण होता जा रहा है लोग नालियों का गंदा पानी उक्त नाले में छोड़ रहे हैं l वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने उपायुक्त से मांग किया कि शिव मंदिर के समीप स्थित छठ घाट के नवनिर्माण एवं सुंदरीकरण के साथ-साथ उक्त नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए l समस्याओं को लेकर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने आश्वस्त कराया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा l



