टीम पीएसएफ के शतकवीर रवि शंकर एवं शुभेंदु मुखर्जी ने स्वर्गीय नीला सरकार को अर्पण किया भावभीनी श्रद्धांजलि. टीम पीएसएफ का 1721 बां एसडीपी रक्तदान स्वर्गीय नीला सरकार के नाम हुआ समर्पित।
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के माताश्री का निधन बीते 19 दिसंबर को हो गया था. 13 वीं दिन के समाप्ति पर बिष्टुपुर स्थित मिलानी हाॅल सभागार में एक श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन किया गया था.

टीम पीएसएफ के शतकवीर रवि शंकर एवं शुभेंदु मुखर्जी ने स्वर्गीय नीला सरकार को अर्पण किया भावभीनी श्रद्धांजलि. टीम पीएसएफ का 1721 बां एसडीपी रक्तदान स्वर्गीय नीला सरकार के नाम हुआ समर्पित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के माताश्री का निधन बीते 19 दिसंबर को हो गया था. 13 वीं दिन के समाप्ति पर बिष्टुपुर स्थित मिलानी हाॅल सभागार में एक श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन किया गया था.

साथ ही साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर में स्वर्गीय नीला सरकार के स्मृति में टीम पीएसएफ के रक्तवीर जिसमें शतकवीर रक्तदाता रवि शंकर ने अपना 105 बां रक्तदान, एवं शुभेंदु मुखर्जी ने 97 बां रक्तदान कर इस दिन को मानव जीवनदाई बना, सच्ची श्रद्धांजलि अर्पण किया. जमशेदपुर के कई गणमान्य नागरिकों का उपस्थिति रहा.

और सभी ने वारी वारी से स्वर्गीय नीला सरकार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पण किया. स्वर्गीया नीला सरकार के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु, दो मिनट का मौन रख, पुरोहित अनिल चक्रवर्ती के द्वारा शांति पाठ किया गया.
आज रक्तदान के समय जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, मोहम्मद दानिश, विजोन सरकार. उपस्थित रहे।