लिखलाही घाटी में अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल चालक को रौंदा हुई मौत, पत्नी घायल।
लिखलाही घाटी में अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल चालक को रौंदा हुई मौत, पत्नी घायल।

लिखलाही घाटी में अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल चालक को रौंदा हुई मौत, पत्नी घायल।
हजारीबाग: मृतक झामुमो नेता विशेश्वर राम के भतीजा थे। बड़कागाँव झामुमो नेता की दूरभाष पर सूचना मिलने पर झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव शाम 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव जी ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं मृतक परिवार आश्रित को उचित मुआवजा मिले, कंपनी के अधिकारी से वार्तालाप कर समाधान कराने का भरपूर प्रयास किया। साथ में झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी थे। सुबह 9 बजे से घटनास्थल पर शव रख सड़क मार्ग जाम था, वहां मृतक आश्रित परिवार के लोग और ग्रामीणों मौजूद थे। 42 वर्षीय मृतक केदार राम पिता श्यामदेव राम, बड़कागांव चौक नटराजनगर निवासी थे। शव के पास विलाप कर रही मृतक की पत्नी मौसमी देवी ने बताई है कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के अनियंत्रित हाईवा ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया और हमदोनो बाइक से गिर गए उसी समय हाईवा का चक्का माथा पर चढ़ गया एवं हाइवा रौंदते हुए भाग गई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना इतना भयावाह था बाइक सवार का हेलमेट बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटना में पत्नी मौसमी देवी को भी गंभीर चोट आई है। जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव ने मृतक परिवार से मिलकर दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट करते हुए त्रिवेणी सैनिक कंपनी के प्रबंधक को दूरभाष पर कॉल कर सकारात्मक पहल करने की बात कहीं। झारखंड सरकार को अवगत कराने की बात कहीं।

एवं एसपी, उपायुक्त को इसकी सूचना दी है कि मृतक आश्रित को उचित मुआवजे राशि मिले, उनके परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी मिले। सुबह 9 बजे से लोग अपनी मांग पर शाम 7 बजे तक भी डटे रहे। जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में त्रिवेणी कंपनी के कारण सड़कें दुर्घटना का जोन बन गई है। जहां बराबर सड़क दुर्घटना हो रही है, जिसके कारण ग्रामीणों की मौत हो रही है। मौके पर अंचलाधिकारी अमित किस्कु, थाना प्रभारी विनोद तिर्की मौजूद थे।




