Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झुरझुरी के गंगाटियाही में सरहुल महोत्सव का आयोजन ।

हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के गंगाटियाही में बुधवार 18 मार्च 2026 को सरहूल महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।

झुरझुरी के गंगाटियाही में सरहुल महोत्सव का आयोजन ।

हजारीबाग : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के गंगाटियाही में बुधवार 18 मार्च 2026 को सरहूल महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना किया गया।

जीसके पश्चात आखड़ा में सांस्कृतिक वेशभूषा में विभिन्न नृत्य दलों के द्वारा हादी शुशुन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि पंचायत के मुखिया सुमन कुमार व उप मुखिया प्रतिनिधि सह JLKM के प्रखंड उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने सरहूल की विशेषता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने सरहूल महोत्सव आयोजन का सराहना किया। इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी बीरेंद्र बास्के साथ ही इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य दयानंद प्रसाद,वार्ड सदस्य शिबू सोरेन ,बीरेंद्र शर्मा,विनोद प्रसाद,रामेश्वर महतो, लालमोहन प्रसाद,मनोज यादव,लालमणि मांझी,उमेश यादव , संजय प्रजापति,सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button