“ लायंस जागृति ” एवं “महिला चौपाल” द्वारा मानसिक स्वास्थ्य हेतु ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यशाला का आयोजन
लायंस क्लब एवं महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं आंतरिक संतुलन के लिए “आर्ट ऑफ लिविंग” की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया

“ लायंस जागृति ” एवं “महिला चौपाल” द्वारा मानसिक स्वास्थ्य हेतु ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यशाला का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : लायंस क्लब एवं महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं आंतरिक संतुलन के लिए “आर्ट ऑफ लिविंग” की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक चुनौतियों से निपटने के लिए सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने प्राणायाम, ध्यान और सकारात्मक सोच जैसे अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति एवं ऊर्जा प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय बताए।
प्रतिभागियों ने बताया कि इस सत्र से उन्हें आत्मसंतुलन और मानसिक सुकून का अनुभव हुआ।
“स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की नींव है, और ऐसी कार्यशालाएँ हमें खुद को बेहतर समझने और जीवन को संतुलित बनाने की दिशा में प्रेरित करती हैं,”
महिला चौपाल की शालिनी बैसखियार ने कहा।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अनिता गुप्ता एवं नीलम भदानी ने कहा कि आगे भी ऐसे सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मुकेश मालव, संतोष मालव, खुशबू, भूषण राय आदि प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महिला चौपाल की सदस्यों द्वारा किया गया और अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सोना प्रकाश, मीना गुप्ता, प्रीति , सुषमा, अरुणा, मीना देवी, सीमा लाल, तान्या, रूबी, आरती, रश्मि भदानी, निशा के साथ कई सदस्य उपस्थित रही.



