लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष, सचिव साहिल कुमार, अंकित सरावगी को बनाया गया कोषाध्यक्ष
गिरिडीह सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह टाउन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष, सचिव साहिल कुमार, अंकित सरावगी को बनाया गया कोषाध्यक्ष
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह टाउन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई टीम में लायन अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार को सचिव तथा लायन अंकित सरावगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवगठित कार्यकारिणी ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया है।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी कार्यकाल में जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहयोग तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्लब के सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगी।






