Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की मासिक बैठक सह सावन महोत्सव का आयोजन

गिरिडीह लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की मासिक बैठक क्लब की प्रेसिडेंट शालिनी बैसखियार के आवास पर उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की मासिक बैठक सह सावन महोत्सव का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की मासिक बैठक क्लब की प्रेसिडेंट शालिनी बैसखियार के आवास पर उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक के साथ-साथ क्लब की सदस्यों ने सावन महोत्सव का भी भव्य एवं आनंदमय आयोजन किया।

सावन की हरियाली और उमंग को ध्यान में रखते हुए क्लब की सभी सदस्याएं हरे रंग की साड़ी एवं हरे रंग की चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और झूला झूलकर सावन महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर गीत-संगीत, हंसी-खुशी और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा। सदस्यों ने सावन की लोक परंपराओं एवं संस्कृति को जीवंत करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।

मासिक बैठक में क्लब की आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई तथा समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

क्लब की प्रेसिडेंट शालिनी बैसखियार ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही और सावन महोत्सव हंसी-खुशी एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
उत्सव में सुषमा गुप्ता, सीमा बरनवाल, सरिता बरनवाल, शशि गुप्ता, सोना प्रकाश, रश्मी भदानी, रश्मी कंधवे, अरुणा नाथ, सुनीता, कविता, रीना सिंह के संग अन्य सदस्यगण उपस्तिथ रहीं।

Related Articles

Back to top button