स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के साथ रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाए- सांसद
स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के साथ रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाए- सांसद

स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के साथ रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाए- सांसद
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के मधगोपाली ग्राम तथा जरीडीह पंचायत के तेलियाबहियार ग्राम में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गई। उक्त बैठक में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। समीक्षा के क्रम में सांसद ने ऐसे पंचायतों में संचालित एवं क्रियान्वित योजनाओं के साथ ससमय क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विशेष फोकस देते हुए सरकार के द्वारा प्रखंड के ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत योजना के तहत चयनित किया गया है। ताकि शहरी तर्ज पर योजनाओं का क्रियान्वयन कर विकास कार्यों को गति के साथ पूरा किया जा सकें

एवं ग्राम पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके। कहा कि योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने एवं चयनित सभी ग्रामों में बिजली, सड़क, पानी, आवास, कृषि, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका का साधन, रोजगार का सृजन हेतु लक्षित सभी योजना का आच्छादन ससमय सुनिश्चित किया जाए ।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का काम करें। कहा कि कृषकों के उत्थान हेतु सरकार द्वारा कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ और मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ग्रामीण विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना को चलाया जा रहा है। ताकि ग्राम पंचायतों का विकास भी शहरी तर्ज पर किया जा सकें। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ और बेहतर रोज़गार के अवसर मुहैया करवाना है। उपायुक्त ने कहा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि गुड्ड यादव,उप विकास आयुक्त, प्रमुख उषा देवी, डुमरी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति यसोदा देवी तथा स्थानीय ग्रामीण व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




