लखारी मोहल्ला मे पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद,नहीं मिल रहा है पानी लोग परेशान….
लखारी मोहल्ला मे पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद,नहीं मिल रहा है पानी लोग परेशान....

लखारी मोहल्ला मे पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद,नहीं मिल रहा है पानी लोग परेशान….
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 6 लखारी में दुर्गा मंडप के पास मंडप के पिछे लखारी मोहल्ला मे पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद दर्जनों घरों में इस भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है, नियमित रूप से पानी आपूर्ति हेतु सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा बताया गया की सहायक उप निर्वाचन आयुक्त नगर निगम गिरिडीह से ज्ञापन के साथ मुलाकात कर उक्त कठिनाइयों से अवगत कराते हुए बताया गया की उक्त मोहल्ला अनुसूचित जाति बाहुल्य है, पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी दूर से इस भीषण गर्मी में पानी लाना पड़ रहा है जिसके चलते वहां के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ,इस संबंध में सिटी मैनेजर नगर निगम को अनेकों बार ध्यानाकृषट कराया गया लेकिन पानी आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं करायी गयी,,

इजीनियर विनय सिंह के द्वारा बताया गया की लखारी के अलावा बोडो मे नियमित पानी आपूर्ति करने से संबंधित हुयी संतोषजनक वार्ता के क्रम में सहायक उप नगर आयुक्त द्वारा अस्वस्थ किया गया की दो-तीन दिनों के अंदर इसकी जांच कर हो रही कठिनाई को दूर करा दिया जाएगा, प्रतिनिधिमंडल में सिंह के साथ बासुदेव राम चंद्रवशी, राहुल तांती,अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।



