सेवा दिवस पर आरसीएम परिवार का नेक पहल, रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह
सेवा दिवस के अवसर पर आरसीएम परिवार की ओर से गिरिडीह ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा दिवस पर आरसीएम परिवार का नेक पहल, रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सेवा दिवस के अवसर पर आरसीएम परिवार की ओर से गिरिडीह ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एजीएम मनीष कुमार और टेक्निकल एचीवर मनोहर वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर किया।

इसके बाद गजेंद्र सिंह, संटू कुमार, राजेंद्र मरांडी, नीतीश कुमार, रूपलाल हांसदा, शोभा वर्मा, सुनील बेसरा, मनोहर सिंह, निकेश बर्नवाल समेत 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सोहेल अख्तर ने रक्तदाताओं को भविष्य में जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करते रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर टेक्निकल एचीवर पवन केडिया समेत आरसीएम परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया।




