Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

रोटरी गिरिडीह की अनोखी पहल: नवजात शिशुओं और माताओं को बांटी स्वास्थ्य किट, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी गिरिडीह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल द्वारा संचालित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, चैताडीह में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

रोटरी गिरिडीह की अनोखी पहल: नवजात शिशुओं और माताओं को बांटी स्वास्थ्य किट, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी गिरिडीह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल द्वारा संचालित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, चैताडीह में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान 30 नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के बीच जॉनसन बेबी किट, हॉर्लिक्स तथा सैनिटरी पैड के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रसव के बाद आवश्यक देखभाल के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर रोटरी गिरिडीह की वरिष्ठ सदस्या एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम सहाय ने वार्ड में भर्ती माताओं को प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशुओं की नियमित देखभाल, स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं स्वस्थ विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

उन्होंने माताओं से शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील भी की।
रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज के जरूरतमंद वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के सचिव मनीष वर्णवाल, डॉ. मोहम्मद आजाद, जगजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आनंद, दिलीप जैन, कृति गुप्ता, स्मिता वर्णवाल, अनुरूपा आनंद सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी गिरिडीह ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा से जुड़े जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button