जब ग्रामीणों ने नहीं दिखाई दी विकास की किरण तो श्रमदान कर कराई सड़क की मरम्मती —
झुरझुरी पंचायत अंतर्गत कोनरा घाट,रविदास टोला और अलपीटो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

जब ग्रामीणों ने नहीं दिखाई दी विकास की किरण तो श्रमदान कर कराई सड़क की मरम्मती —
संवाददाता बरकट्ठा: झुरझुरी पंचायत अंतर्गत कोनरा घाट,रविदास टोला और अलपीटो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सड़क की खस्ता हाल को देखते हुए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से आस छोड़कर खुद चंदा कर मरम्मती कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो यह सड़क अलपीटो, पड़रिया, गुंजरा होते हुए जीटी रोड को जोड़ती है और आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई। स्थानीय निवासी अशोक प्रसाद और मुन्नालाल प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से ग्रामीणों ने मिलकर सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरने और उसे समतल करने का काम शुरू किया। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन नहीं सुनता, तब तक खुद ही इस रास्ते को चलने लायक बनाएंगे।

सड़क मरम्मती में समाज सेवी विकास कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार पंडित, मनीष कुमार, नेमीचंद पंडित, महेश कुमार, परमेश्वर मंडल, गोपाल कुमार, दुलारचंद प्रसाद, वार्ड सदस्य प्रयाग रविदास, बूटी लाल महतो, समाजसेवी अध्यक्ष बाबूलाल महतो, बाबूचंद महतो, तेजो महतो, लालमणि पंडित, जयराम महतो, अशोक प्रसाद, मुन्ना कुमार, संजय प्रसाद, सुरेश पंडित समेत आदि ग्रामीणों ने अहम् भूमिका निभाई




