Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का 25वां पदस्थापना समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी; सेवा के नए प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का 25वां पदस्थापना समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का 25वां पदस्थापना समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी; सेवा के नए प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का 25वां पदस्थापना समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के पदाधिकारियों ने अपने दायित्व वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित टीम को सौंपे। समारोह में रीजनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मुकेश तनेजा मुख्य अतिथि तथा गेस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन रवि चूड़िवाला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसका संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक छापरिया ने किया। समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रोटेरियन राजेन्द्र तरवे ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन अनिल मिश्रा ने सचिव का पदभार संभाला। इसके अलावा क्लब के अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर क्लब ने वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वाकांक्षी सामाजिक परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान, ट्रक चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, जरूरतमंद बच्चों को खिलौने उपलब्ध कराना, छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्वरोजगार सहायता, शहर में सार्वजनिक स्थानों पर रोटरी गार्बेज बिन की स्थापना तथा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शामिल हैं।

कार्यक्रम में रोटरी, इनर व्हील एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा पिछले वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वही मौके पर डायरेक्ट एंड पब्लिक इमेज विकास सिन्हा, विकास शर्मा दीपक कुमार संथालिया,ज्योति प्रकाश गुप्ता ,सुजय राज गुप्ता, अभिषेक छापरिया, सहित कई रोटेरियन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button