Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रेप के दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल के ज़रिये मिले फाँसी की सज़ा

रेप के दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल के ज़रिये मिले फाँसी की सज़ा

रेप के दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल के ज़रिये मिले फाँसी की सज़ा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: शुक्रवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि, ‘गिरिडीह में एक नाबालिग हिन्दू छात्रा के साथ मोहम्मद आशिक अंसारी और मोहम्मद कैफ अंसारी ने रेप किया और उसकी हत्या कर दी. हेमंत सरकार के कार्यकाल में जिहादी मानसिकता वाले कुछ लोगों के द्वारा लगातार हिंदू बेटियों को टारगेट किया जा रहा है. विकृत मानसिकता वाले लोगों के द्वारा हिन्दू बेटियों को जलाया जा रहा है, फांसी पर लटकाया जा रहा है, ब्लैकमेल किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री राज्य की बेटियों की रक्षा नहीं कर सकते, कम से कम फ़ास्ट ट्रैक न्याय प्रक्रिया के तहत क़ातिलों को फाँसी की सज़ा तो दिलवाने का काम कर सकते हैं ताकि भविष्य में किसी लड़की के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने के पहले कोई परिणाम की कल्पना से भी डरे और ऐसे कांड होने बंद हों।

साथ ही साथ आज के समाज की ज़रूरत को देखते हुए उन तमाम समाज सेवी संस्थाओं से भी आग्रह है की बेटियों की जागरूकता के लिए विभिन्न प्रखंडों में काउन्सलिंग सेशन करवायें या संस्कारशालाएँ चलाएँ जहां हमारी बेटियों को धर्म की शिक्षा, कैरीअर सम्बंधी मार्गदर्शन, स्वरोज़गार सम्बंधी प्रशिक्षण आदि मिल सके ताकि वो उम्र के नाज़ुक पड़ाव पर ऐसे मनचले सरफिरे आशिक़ों का शिकार बनने से बच सकें और अपने जीवन को सही दिशा देने का काम कर सकें, ऐसे सरफिरे आशिक़ों के जाल में फ़ंस कर जीवन बर्बाद करने की अपेक्षा अपने जीवन को सही मार्ग पर चल कर संवार सकें, अपने घर परिवार एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

Related Articles

Back to top button