रेड बुल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, राइजिंग स्टार को हराया शनिवार को पलामू पुलिस भिड़ेगी बारालोटा इलेवन से
दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन मेमोरियल पलामू कप के छठे दिन हुए रोमांचक मुकाबले में रेड बुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पलामू रेड बुल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, राइजिंग स्टार को हराया शनिवार को पलामू पुलिस भिड़ेगी बारालोटा इलेवन से
पलामू : दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन मेमोरियल पलामू कप के छठे दिन हुए रोमांचक मुकाबले में रेड बुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 142 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि रेड बुल की आक्रामक बल्लेबाज़ी के सामने यह स्कोर टिक नहीं पाया और टीम ने मात्र 9 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के हीरो रहे समीर अंसारी, जिन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी 37 रन बनाकर टीम को तेज़ जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब झामुमो युवा नेता प्रवीण तिवारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने कहा कि पलामू कप का रोमांच अब चरम पर है। सभी मैच बेहद प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक हो चुके हैं। उन्होंने बताया,
“हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतरीन मैदान, माहौल और दर्शकों को उत्कृष्ट मनोरंजन देना है। पलामू में शानदार टैलेंट मौजूद है, हम उन्हें मंच प्रदान कर रहे हैं। आने वाले समय में यही खिलाड़ी रणजी और राष्ट्रीय स्तर पर खेलें, यही हमारी कामना है।”
इस दौरान मैदान पर कमेंट्री कर रहे आशुतोष लक्की ने अपने अंदाज़ से दर्शकों को बांधे रखा। स्कोरर दौलत यादव ने बताया कि सभी मैचों का लाइव स्कोर क्रिक हीरोज पर उपलब्ध है। अब शनिवार को होने वाला मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है, जहां पलामू पुलिस का सामना बारालोटा इलेवन से होगा।




