Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कचहरी चौक में “गिरिडीह नक्शा केंद्र” का शुभारंभ, नक्शा संबंधी सभी कार्य अब एक ही छत के नीचे l

शहर के कचहरी चौक स्थित पुराना नगर पालिका गली में “गिरिडीह नक्शा केंद्र” का शुभारंभ किया गया।

कचहरी चौक में “गिरिडीह नक्शा केंद्र” का शुभारंभ, नक्शा संबंधी सभी कार्य अब एक ही छत के नीचे l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के कचहरी चौक स्थित पुराना नगर पालिका गली में “गिरिडीह नक्शा केंद्र” का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से अब लोगों को भवन नक्शा और उससे संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

केंद्र का संचालन अनुभवी सेवा निवृत्त अभियंता कौशलेश प्रसाद के द्वारा किया जाएगा। यहां निगम बायलॉज के अनुरूप भवन नक्शा तैयार करने सहित नक्शा से जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शहर में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों को देखते हुए इस तरह के केंद्र की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। “गिरिडीह नक्शा केंद्र” के माध्यम से लोगों को सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

केंद्र संचालक कौशलेश प्रसाद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को आसान और पारदर्शी तरीके से नक्शा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भवन निर्माण कार्य नियमों के अनुरूप हो सके।

Related Articles

Back to top button