
राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को 3 तीन अगस्त को पेस होने कहा ।

दिल्ली : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी हैl भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे मामले पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है , हालांकि अधीर रंजन चौधरी अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ बीजेपी लगातार हमलावर है, वहीं अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में अधीर रंजन चौधरी को तलब किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को 3 अगस्त 11.30 बजे पेश होने को कहा है।
महिला आयोग ने कब बुलाया अधीर रंजन को जानिए अप भी……..

आपको बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से सोनिया गांधी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही गई है. महिला आयोग ने सोनिया से कहा है कि वो इस मामले में अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उचित कार्रवाई करें ।
आखिर कैसे मामला बढ़ा आप भी जानिए :
आपको बताते चले कि कांग्रेस पार्टी के साथ – साथ तमाम विपक्षी पार्टी के सांसद मानसून सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और कई अन्य मुद्दों को लेकर बहस की कर रहे थे, इसी दौरान कई सांसदों को निलंबित किया गया है , इस निलंबन को लेकर प्रदर्शन भी जारी था , उसी बीच अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बना कर खूब उछाला और विपक्ष को ही अपना निशाना बना दिया । आपको यह भी बता दें कि अधीर रंजन बयान के मामला यही नही रुका मामला धीरे – धीरे तुल पकड़ लिया उसके बाद महिला आयोग ने भी एक्शन में या गया और जांच का आदेश दे दिया है इस मामले को लेकर महिला आयोग ने 3 तीन अगस्त को अधीर रंजन चौधरी को पेस होने के लिए कहा है । अब इस मामले पर क्या कुछ होता है वह 3 तीन अगस्त के लोग इंतजार कर रहे है ।




