Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति

सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

गिरिडीह: सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह कांग्रेस का भी धरना प्रदर्शन शहर के शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क के समीप हुआ।धरने में कांग्रेस के दिल्ली से आए निर्वाचन अधिकारी भावेश चौधरी भी शामिल हुए,मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा के साथ कांग्रेस नेता सतीश केडिया, महमूद अली खान लड्डू, ऋषिकेश मिश्रा, तनवीर हयात, बलराम यादव, राजेश तुरी, नेशाब अहमद, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू खान, सद्दाम हुसैन समेत कई कांग्रेसी शामिल हुए।

मौके पर कांग्रेस नेताओ ने सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। और ईडी की कारवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया। कांग्रेस नेताओ ने इस दौरान कहा की मोदी सरकार अब देश में विपक्षी दलों का मुंह बंद करने के प्रयास में है, एक तरह सदन से विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ईडी की कारवाई किया जा रहा है। धरने में कई और कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button