रामनवमी को लेकर परिसदन भवन में बैठक,अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में मंत्री और अधिकारियों हुए शामिल पर्व को लेकर सफाई और लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया निर्देश गिरिडीह : मनोज कुमार।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी और चेती छठ के साथ नवरात्र को लेकर गिरिडीह प्रशासन ने महत्पूर्ण बैठक किया।

रामनवमी को लेकर परिसदन भवन में बैठक,अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में मंत्री और अधिकारियों हुए शामिल
पर्व को लेकर सफाई और लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी और चेती छठ के साथ नवरात्र को लेकर गिरिडीह प्रशासन ने महत्पूर्ण बैठक किया। बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक,

डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, एसडीपीओ जितवाहन और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और नगर निगम के कर्मी भी शामिल हुए.

बैठक में शहर के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ ग्रामीण इलाकों के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक मे लोगों ने चेती छठ और नवरात्र और रामनवमी को देखते हुए अपने अपने इलाके में लाइट की व्यवस्था के साथ सफाई व्यस्था कराने का अपील किया।

कई सदस्यों ने कहा कि लाइट की व्यवस्था सही से नहीं रहता। शहर के कई हिस्सों में पर्व के बीच चल रहे नॉनवेज दुकानों पर भी सदस्यों ने आप्ति जताया। जबकि शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने भी लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अपील किया।




