Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर झामुमो कार्यालय में गूंजा जय जोहार का उद्घोष, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से बस स्टैंड रोड स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर झामुमो कार्यालय में गूंजा जय जोहार का उद्घोष, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : 15 नवंबर 2026, रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से बस स्टैंड रोड स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, कृष्ण मुरारी शर्मा सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, बलिदान तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका ऐतिहासिक आंदोलन आज भी जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के माध्यम से धरती आबा के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button