Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राधा स्वामी संगठन क़े धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई 4 आरोपी जेल भेजे गए

राधा स्वामी संगठन से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पचम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार मुकेश सिन्हा, उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा, सुमित सिन्हा और सुबोध सिंह को पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राधा स्वामी संगठन क़े धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई 4 आरोपी जेल भेजे गए
मुकेश सिन्हा, अनिशा सिन्हा समेत चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत
सुबोध सिंह और सुमित सिन्हा भी भेजे गए जेल

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : राधा स्वामी संगठन से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पचम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार मुकेश सिन्हा, उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा, सुमित सिन्हा और सुबोध सिंह को पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि मुकेश सिन्हा को संगठन का प्रदेश प्रभारी, जबकि उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा को जिला प्रभारी बताया गया है। चारों आरोपियों के जेल जाने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

आरोप है कि अनुदान पर वाहन, कन्यादान योजना, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की राशि ली गई। मामले में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। इधर, आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद भुक्तभोगियों की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

भुक्तभोगियों की मांग है कि कथित तौर पर फंसी उनकी राशि वापस दिलाई जाए और मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जाए। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अब पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button