Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गुड्डू बर्मन ने वार्ड नंबर 12 के पार्षद के लिए किया नामांकन

नगर निगम वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी राज किशोर बर्मन उर्फ गुड्डू बर्मन ने मंगलवार को अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सदर अंचल कार्यालय में अपना नामांकन किया।

गुड्डू बर्मन ने वार्ड नंबर 12 के पार्षद के लिए किया नामांकन

मेदिनीनगर : नगर निगम वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी राज किशोर बर्मन उर्फ गुड्डू बर्मन ने मंगलवार को अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सदर अंचल कार्यालय में अपना नामांकन किया। वहीं मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद प्रत्याशी गुड्डू बर्मन ने कहा कि यदि जनता उन्हें इस बार साथ देती है

तो वह इस बार चुनाव जीतकर जनता के हित में चढ़ बढ़कर काम करेंगे और अपने वार्ड के नाली,गली,सड़क को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे ताकि लोगों को मुसीबत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार इस वार्ड के वार्ड पार्षद चुने गए लेकिन उनके कार्य धरातल पर नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 12 में सभी सड़क जर्जर अवस्था में पड़े हुए हैं

नाली का भी वही स्थिति है परंतु आज तक सड़क नाली और साफ सफाई पर पिछले वार्ड पार्षद के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि इस बार वह चुनाव जीत जाते हैं तो सड़क नाली का बेहतर निर्माण करवाएंगे ताकि लोगों को दोबारा परेशानी न झेलना पड़े।

Related Articles

Back to top button