राजधनवार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले धनंजय सिंह, PDS और सदर अस्पताल की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह बुधवार को हजारीबाग से गिरिडीह जाने के क्रम में राजधनवार पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

राजधनवार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले धनंजय सिंह, PDS और सदर अस्पताल की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह बुधवार को हजारीबाग से गिरिडीह जाने के क्रम में राजधनवार पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (PDS) और सदर अस्पताल में कथित अनियमितताओं की शिकायत की।

धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि ये दोनों ही विभाग सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए हैं और इनमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जिले के संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो विभागीय मंत्री से भी मिलकर पूरे मामले को उठाया जाएगा।
धनंजय सिंह ने जिले में सुखाड़ जैसी स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है, जबकि कई इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। उन्होंने किसानों से सरकार की फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा केंद्र और पैक्स के माध्यम से किसान ₹1 देकर फसल बीमा करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की रसीद और मुखिया द्वारा सत्यापित वंशावली आवश्यक दस्तावेज बताए गए।
इस दौरान धनंजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक, मायाराम टोला और बुद्धवाडीह में कांग्रेस कार्यालय के लिए उपयुक्त कमरे की भी तलाश की।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, रामाशीष तिवारी, मनीष राज, अभिषेक, राहुल सिंह, सतेन्द्र सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



