नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सफल तृतीय दीक्षांत समारोह के इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सफल तृतीय दीक्षांत समारोह के इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन का एक गौरवपूर्ण क्षण है, जहां उनका वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और समर्पण एक नई दिशा प्राप्त करता है। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और समूचे विश्वविद्यालय समुदाय की सामूहिक सफलता है।

आज का दीक्षांत समारोह हमारे विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास में एक नई कड़ी जोड़ता है। इस अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदय सह कुलाधिपति का विश्वविद्यालय आगमन हमारे लिए परम गौरव और प्रेरणा का विषय है। आपके मार्गदर्शन और प्रेरक विचार हम सभी के लिए शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना को और सशक्त बनाते हैं। आपकी उपस्थिति ने इस समारोह को असाधारण गरिमा प्रदान की है।

हम राज्य के वित्त मंत्री माननीय राधाकृष्ण किशोर जी एवं सांसद श्री वीडी राम, सांसद श्री कालीचरण सिंह, और झारखंड विधान सभा के प्रथम स्पीकर आदरणीय श्री इंदर सिंह नामधारी जी के प्रति भी हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। आपने अपने बहुमूल्य समय में से क्षण निकालकर इस समारोह को सम्मानित किया। आपके प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई है। शिक्षण और अनुसंधान की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रगति आपके आशीर्वाद और सहयोग से और अधिक बलवती होगी।
दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी स्मरण कराता है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज की भलाई, मानवता की सेवा और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना है। मैं सभी स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों से अपेक्षा करता हूं कि वे अपने ज्ञान और कौशल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के अग्रदूत बनें।
विशेष तौर पर मैं उक्त आयोजन को सफल बनाने मै जिला प्रशासन उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, मेदिनीनगर नगर निगम आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग एवं मीडिया के सक्रीय सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ l
विश्वविद्यालय परिवार- कुलसचिव, अधिष्ठाता – छात्र कल्याण, परीक्षा नियंत्रक तथा दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न सेल एवं शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति भी मैं आभार व्यक्त करता हूं, जिनके अथक प्रयासों से यह समारोह अत्यंत सफल और गरिमामय बना।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने चरित्र, कर्मनिष्ठा और नैतिक मूल्यों से समाज में नई पहचान स्थापित करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए,
सादर कुलपति नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू झारखण्ड