युवा कांग्रेस ने सोनिया गांधी के जन्मदिन को त्याग दिवस के रूप में मनाया
युवा कांग्रेस ने सोनिया गांधी के जन्मदिन को त्याग दिवस के रूप में मनाया

युवा कांग्रेस ने सोनिया गांधी के जन्मदिन को त्याग दिवस के रूप में मनाया
हजारीबाग: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी जी के 76वी जन्मदिन को हजारीबाग युवा कांग्रेस ने त्याग दिवस के रूप में मनाया और हजारीबाग सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में युवा कांग्रेस ने अत्यंत एक महिला को ब्लड की जरूरत थी सदर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक मेहता ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान किया ,उनको आगे भी ब्लड की आवश्कता है

युवा कांग्रेस उपलब्ध करेगी युवा कांग्रेस के लोगो ने कहा कि त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है, जिसमें उन्होंने 2004 और 2009 में केंद्र में सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई और राजनीतिक चेतना का संचार किया, शक्ति, सामर्थ, और स्नेह कि सूत्रधार होकर वह फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की सूची में अनेकों बार जगह बनाई।मौके पर जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान,सदर महासचिव संतोष यादव ,नगर अध्यक्ष शुभम जयसवाल,विशाल,सचिन, राजेश आदि उपस्थित थे ।



