मैट्रिक एवं इंटर के छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
मैट्रिक एवं इंटर के छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

मैट्रिक एवं इंटर के छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

हजारीबाग: चलकुशा प्रखड मुख्यालय सभागार में चलकुशा प्रखंड स्तरीय टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को लेकर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ शशिकांत सिंकर बीओ अशोक पाल एवं खरगू पंचायत मुखिया ललिता देवी शामिल हुए। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मैट्रिक में टॉप थ्री रैंक प्राप्त करने वाले जिन्टी प्रजापति, आशीष पांडेय प्रिंस कुमार एवं नंदनी कुमारी वहीं इंटर में टॉप थ्री रैंक प्राप्त करने वाले नीरज कुमार अरविंद यादव 92.8% सूरज यादव 88.8% आरती कुमारी 80.8% विकास राणा80.8% रुखसार जहां 80.6% बब्लू सोनी80% एवं रंजीत साहू 67.6% अनिल साव 66% एवं प्रेम राणा 65% इन सभी बच्चों को बीडिओ व सीओ एवं बीओ ने संयुक्त रूप से मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।



