पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोटका क्षेत्र में 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोटका और कोवाली पुलिस के द्वारा संयुक्त छापामारी कर हाता रामगढ़ आश्रम से एक युवक को 2,35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोटका क्षेत्र में 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/पोटका
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोटका और कोवाली पुलिस के द्वारा संयुक्त छापामारी कर हाता रामगढ़ आश्रम से एक युवक को 2,35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हाता में ब्राउन शुगर का अवैध खरीद बिक्री किया जा रहा है।

सूचना पाकर आश्रम में छापामारी किया गया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागकर पत्थर के पीछे छुप गया। पुलिस बल ने मौके से युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू किया और उसकी तलाशी लेने पर, युवक ने अपना नाम देवल मंडल बताया।
तलाशी के क्रम में देवल के जेब से माचिस की डिब्बी में 15 पुड़िया बरामद किया गया। देवल मंडल ने बरामद पुड़िया को ब्राउन शुगर बताया और खुद नशा करने की बात कही। देवल के स्वीकारोक्ति बयान पर उसके खिलाफ पोटका थाना कांड संख्या -68/2025, धारा – 21(a)/22(a)/29 NDPS Act में अभियुक्त देवल मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



