Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
मुग्मा एरिया महाप्रबंधक:भू – धसान में लोगों के फंसे रहने की कोई अप्रिय घटना नहीं
मुग्मा एरिया महाप्रबंधक:भू - धसान में लोगों के फंसे रहने की कोई अप्रिय घटना नहीं

मुग्मा एरिया महाप्रबंधक:भू – धसान में लोगों के फंसे रहने की कोई अप्रिय घटना नहीं
धनबाद: मलय गोप निरसा
धनबाद: ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6 बजे तेज आवाज के साथ 200 मीटर का दायरा लेते हुए करीब 5 फीट जमीन धंस गई।

जिसमें कई प्रतिनिधियों ने इस घटना में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई लेकिन जब इस विषय में मुग्मा एरिया महाप्रबंधक विभाष चंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मैंने वहां खुद और मेरे टीम के द्वारा वेरीफाई किया गया लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।

उन्होंने बताया जहां भूमि धसी है वहां से माइंस की दूरी काफी दूर है अतः इस घटना में किसी तरह की कोई लोग दवे या फंसे नहीं है।


