मुंगेर खो – खो टीम सीनियर स्टेट खो – खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जमुई रवाना हुए
मुंगेर जिला खो - खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई l

मुंगेर खो – खो टीम सीनियर स्टेट खो – खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जमुई रवाना हुए l
मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई l
मुंगेर : जमुई में आयोजित सीनियर बिहार स्टेट मेंस एंड वूमेंस खो- खो चैंपियनशिप -2026 में भाग लेने वाली मुंगेर जिला मेंस एंड वूमेंस खो – खो टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला के मेंस एंड वूमेंस खो-खो खिलाड़ी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में जमालपुर जंक्शन से ट्रेन के द्वारा जमुई के लिए रवाना हुई।

मुंगेर जिला टीम की ओर से सौम्या वर्णवाल, श्रेयसी सिंह, सान्या राज, प्रिंसी आर्यन, हनी कुमारी, शिवानी कुमारी , वर्षा कुमारी , निकिता कुमारी , विद्या भारती , मुस्कान कुमारी , लक्ष्मी कुमारी , रिशु राज , गोलू कुमार, आयुष कुमार , अंशु कुमार , अंकित कुमार आदि रवाना हुए। मुंगेर जिला खो – खो संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की साथ ही भविष्य में और भी बेहतर करने प्रदर्शन करने को लेकर प्रोत्साहित किया।

ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी । टीम के रवाना होने पर आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंगेर जिला खो – खो संघ , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पेफी आदि के गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।



