मारपीट में शीतलपुर के दो युवक हुए घायल चल रहा है सदर अस्पताल में इलाज
गिरिडीह मकतपुर बांग्ला स्कूल के आगे शीतलपुर निवासी दो भाइयों को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था।

मारपीट में शीतलपुर के दो युवक हुए घायल चल रहा है सदर अस्पताल में इलाज
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मकतपुर बांग्ला स्कूल के आगे शीतलपुर निवासी दो भाइयों को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। शनिवार को दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में घायल के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया। घायल में त्रिभुवन दास और भुवनेश्वर दास शामिल है।

मारपीट का आरोप अरगाघाट निवासी टिंकू यादव मोहित यादव और अंगद यादव पर लगाया गया इस संबंध में घायल त्रिभुवन दास ने बताया कि मकतपुर में आलू प्याज का दुकान है। शुक्रवार को दोपहर में खाना खाने के लिए घर जा रहे थे इसी दौरान बंगला स्कूल के पास एक टोटो खड़ा था। उसे आगे बढ़ाने के लिए कहा तभी तीनों लोगों ने मारपीट किया सूचना मिलने पर पहुंचे भाई भुवनेश्वर दास ने मारपीट का कारण पूछा तो उसे भी मारपीट पर घायल कर दिया गया।
इस पर सिरसिया के पूर्व मुखिया फूल देवी ने कहा कि आए दिन असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट घटना का अंजाम दिया जाता है। जिसके कारण जुलूस व अन्य तरह के कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न होती है। कहां पुलिस प्रशासन इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें ताकि इस तरह की घटना पर रोक लगा सके। कहां की जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलोज करना गलत है। घायलों ओर उनके परिजन ने मारपीट करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है।




