ललित कला की प्रतिभाओं को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित
डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने प्रतिभा वैशिष्ट्य को सराहा और प्रमाण पत्र दिए

ललित कला की प्रतिभाओं को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित
ललित कला की प्रतिभाओं को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित के ललितकला विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी हुए सम्मानित
डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने प्रतिभा वैशिष्ट्य को सराहा और प्रमाण पत्र दिए
चित्रकूट: भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ललित कला की प्रतिभाओं को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मझगवां में संपन्न वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान ललित कला के शिक्षकों व विद्यार्थियों के रचनात्मक योगदान के लिए दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि एक अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा एवं विशाल जन समारोह में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा सहित ललित कला के शिक्षकों एव विद्यार्थियों
की सराहना की थी। इसी परिपेक्ष्य में डीआरआई द्वारा विश्वविद्यालय के अमर्त्यसेन सभागार में सम्मान समारोह – 2023 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने ललित कला के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की सराहना की और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कुलपति प्रो भरत मिश्रा, कुलसचिव प्रो आरसी त्रिपाठी, अधिष्ठाता विज्ञान एवं पर्यावरण प्रो आई पी त्रिपाठी मंचासीन रहे। संचालन गुरुकुल संकुल के प्रभारी डॉ संतोष मिश्रा ने किया।
इस दौरान जहां एक ओर डीआरआई ने ग्रामोदय के ललित कला व सांस्कृतिक प्रतिभाओं को जमकर सराहा, वहीं दूसरी ओर ग्रामोदय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने माना कि वीरांगना रानी दुर्गावती मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनका किंचित योगदान उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। ललित कला शिक्षक डॉ राकेश मौर्या, डॉ जयशंकर मिश्रा, डॉ प्रसन्न पाठक, डॉ अजय कुमार वर्मा, डॉ दादूराम श्रीवास और शोधकर्ता छात्र अनुज मिश्रा, अनुज पटेल व पूनम प्रजापति आदि ने अपने – अपने कार्यक्रम अनुभव शेयर किये।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय राष्ट्र के लिए समर्पित शहीदों – वीरांगनाओं के आयोजन में अपने हुनर और कौशल से माध्यम से भागीदार बना।

इस अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के साथ ही दीनदयाल शोध संस्थान के उप महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, डॉ मनोज त्रिपाठी ,डॉ अशोक पांडेय, इं राजेश त्रिपाठी, मदन तिवारी, डॉ अशोक त्रिपाठी, अनिल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




