मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड के पुराने सभागार में मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/ पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड के पुराने सभागार में मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ० स्मिता हेंब्रम,मनोचिकित्सक परिचारिका ताजीन कुल्लू उपस्थित रहे।

चिकित्सा शिविर में इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को जांच कर ,दवा का वितरण किया गया।डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर मरीजों और डॉक्टरों के सहायता के लिए पोटका के पी एल वी गण उपस्थित थे। शिविर में कुल 85 मरीज पहुंचे ,इनमें तीन नए मरीज पाए गए,
जिन्हें डॉक्टरों के द्वारा जांच करवा कर एक माह की दवा दिए गए और नियमित दवा लेने के लिए सलाह दी गई।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।



