Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
सैनिक स्कुल प्रवेश परीक्षा में सृष्टि और मयंक हुए सफल
समाजसेवीयों ने हर्ष किया व्यक्त

संयुक्ता न्युज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के बरकट्ठा निवासी अशोक कुमार गुप्ता व पंचायत समिति सदस्या निर्मला देवी की पुत्री सृष्टि गुप्ता और मयंक कुमार पिता राजू गुप्ता ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन्होंने बरकट्ठा बाजार निवासी शिक्षक अजय गुप्ता के देखरेख में तैयारी की व सफल हुए.
इस सफलता पर शिक्षक अजय गुप्ता ने कहा सफल होने के लिए लगन व छात्रों की मेहनत की आवश्यकता होती है। वहीं सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को दिया है। इनकी सफलता पर स्थानीय समाजसेवी दर्शन सोनी, सुनील श्रीवास्तव, बिंदु सोनी, दिलीप कुमार दास, बबलू गुप्ता, राजू गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया।


