Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव 14 दिसंबर को चंद्रवंशी समाज के लोगों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह , बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव 14 दिसंबर को चंद्रवंशी समाज के लोगों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, प्रेस वार्ता में संस्था के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू , प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी , नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम चंद्रवंशी , अनिल चंद्रवंशी के द्वारा महोत्सव की रूप रेखा को बताया गया,

महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव 14 दिसंबर रविवार को गिरिडीह में भव्य रूप से मनाया जाएगा, इस महोत्सव में जिला के तमाम चंद्रवंशी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, गिरिडीह के सर्कस मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकलेगा जो महाराज जरासंध चौक में माल्यार्पण करते हुए टावर चौक से होते हुए मकतपुर से सवेरा सिनेमा हॉल पहुंचेगा, और सवेरा हॉल में सभा का आयोजन किया जाएगा ,

कार्यक्रम में गिरिडीह के अलावा दूसरे जिलों से भी अतिथि गण उपस्थित रहेंगे जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन , बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्रवंशी ,बिहार राज्य के एमएलसी रामबली सिंह ,

ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे प्रमोद चंद्रवंशी के अलावा मध्य प्रदेश उज्जैन के वरिष्ठ और गणमान्य समाजसेवी राजगुरु के अलावा झारखंड के रांची गढ़वा पलामू लातेहार कोडरमा धनबाद देवघर के अतिथि गण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, प्रेस वार्ता में समाज के पदाधिकारीयो ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button