Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घटवाल जाति खतियानी रैयतों ने की बैठक,26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जलायेंगे खतियान।

जामताड़ा जिला में घटवाल जाति को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने के कारण घटवाल समाज काफी आहत और आक्रोशित में है।

घटवाल जाति खतियानी रैयतों ने की बैठक,26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जलायेंगे खतियान।

जामताड़ा जिला में घटवाल जाति को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने के कारण घटवाल समाज काफी आहत और आक्रोशित में है। यह समाज अपने अधिकारों से वंचित रह रहे हैं। आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में घटवाल समाज बहुत पिछड़े हुए हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। क्यों कि घटवाल जाति के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है।

इसी विंदू को लेकर आज 7 दिसंबर को जिले के करमाटांड प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष के 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर घटवाल समाज के लोग अपना-अपना खतियान जलाकर गणतंत्र दिवस का विरोध करेंगे।

क्यों कि घटवाल जाति को स्वतंत्र भारत में भी गुलामी महसूस हो रहा है। उन्हें हर क्षेत्र में शोषण किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को काफी संख्या में घटवाल समाज के लोग जुटे इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button