मकतपुर संतोषी माता मंदिर में जीर्णोद्धार महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा निकली l
गिरिडीह शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

मकतपुर संतोषी माता मंदिर में जीर्णोद्धार महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा निकली l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड से जल भरकर टॉवर चौक और कालीबाड़ी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत कलश स्थापना की गई।

मंदिर परिसर में पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। आयोजन समिति के सचिव डिम्पल साव ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को विशेष पूजा, 29 अप्रैल को भक्ति जागरण, 30 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा तथा 1 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित होगा। महोत्सव का समापन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय श्रद्धालु एवं कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।




