Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से मिलकर रेल समस्या से संबंधित विज्ञापन सोपा

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से मिलकर रेल समस्या से संबंधित विज्ञापन सोपा

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से मिलकर रेल समस्या से संबंधित विज्ञापन सोपा

मेदिनीनगर : सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री भारत सरकार, श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो लंबित महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं क्रमशः बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर एवं गया-रफीगंज इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन से संबंधित विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।श्री राम ने कहा कि वर्ष 2014 से ही दोनों महत्वपूर्ण लंबित रेल परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु प्रयासरत हॅू।

पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर नई रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन किया जाय। यह महत्वपूर्ण परियोजना झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। गया-रफीगंज इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना का शीघ्र कार्यान्वयन किया जाय। यह परियोजना स्वीकृत है लेकिन कम प्राथमिकता के कारण रुकी हुई है। इन दोनों रेल परियोजनाओं को पूर्ण होने से न केवल मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि झारखंड छत्तीसगढ़ एवं बिहार राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी सुविधा होगी।सांसद ने बताया कि माननीय रेल मंत्री जी ने दोनों रेल परियोजनाओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निर्माण कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिया। इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण होने से जनता की वर्षों पुरानी मांग पुरी होगी एवं आवागमन सुगम होगा।

Related Articles

Back to top button